रतलाम,28सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शिवगढ रावटी मार्ग पर कल दिनदहाड़े मोटर साइकिल पर आए बदमाशों ने एक समूह के मैनेजर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मैनेजर के साथ छीनाछपटी की ओर मारपीट की बैग ले भागे।
रावटी थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदसौर जिले के ग्राम सेमलिया हीरा निवासी कृष्णकुमार पिता शांतिलाल वर्तमान में शिवगढ में निवासरत है और फाइन केअर कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। कल कृष्णकुमार रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलजा देवडा पिरियापाडा में समूह लोन का कलेक्शन करने के लिए गया हुआ था। लोन का कलेक्शन करने के बाद दो सदस्य की राशि नही आने पर वह रावटी के एक होटल पर रूका और वहां पर उसने शेष बचे समूह के सदस्य से राशि ली ओर वहां से वह पुन: शिवगढ बाईक से जा रहा था तभी रावटी शिवगढ मार्ग पर सूनसान इलाके में बाइक पर सवार दो बदमाश आए ओर उन्होने उसकी बाईक को लात मारी जिससे वह गिर गया। कृष्णकुमार ने अपने आपको संभाला ओर बैग उठाया तभी एक ओर बाईक सवार पीछे से आया ओर उसने बैग छिन लिया ओर बाईक लेकर भाग निकला। पीडि़त ने इस मामले की शिकायत रावटी में जाकर की। रावटी थाना पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ धारा 384 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.