झाबुआ,1अक्टूबर/ प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता गोपाल भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. झाबुआ के एसडीएम ने कहा कि गोपाल भार्गव को ECI नियमों का उल्लंघन करते पाया गया था.
झाबुआ के एसडीएम का कहना है कि गोपाल भार्गव ने आईपीसी की कई धाराओं और जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन किया है. उन्होंने आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है. उनके खिलाफ झाबुआ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है.
दरअसल, गोपाल भार्गव ने कहा कि यह किसी दो पार्टी का चुनाव नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच में चुनाव है. कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया पाकिस्तान का और भानू भूरिया हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं.
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 109 सीटें जीती थीं लेकिन सांसद बनने के बाद गुमानसिंह डामोर ने इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. वहीं, कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं. इसके अलावा 4 निर्दलीय, एक एसपी और 2 बीएसपी विधायक हैं.
(साभार -आज तक)
Previous Articleमातृ एवं शिशु चिकित्सालय में पुलिस सहायता केंद्र आरंभ
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.