राजगढ,7अक्टूबर/ प्रदेश के राजगढ़ में एक दु:खद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग बेटे ने मोबाइल देने से मना करने पर अपनी ‘मां’ की ही हत्या कर दी.
राजगढ़ के कोतवाली थाने के पास रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि मां ने उसे बड़े भाई का मोबाइल ले जाने से रोक दिया था.
चाकू से किया कत्ल
आरोपी नाबालिग लड़का पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार से मोबाइल की मांग कर रहा था. घटना वाले दिन भी जब आरोपी का बड़ा भाई अपना मोबाइल घर छोड़ गया तो छोटे भाई ने ज़िद पकड़ ली कि वो मोबाइल लेकर बाहर जाएगा.
जब मां ने मना किया तो आरोपी नाबालिग बेटे ने आलू छीलने वाले चाकू से मां की गर्दन पर वार कर दिया. मां के शरीर से खून निकलता देख लड़का मोबाइल लेकर घर से भाग गया.
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इसके बाद नाबालिग बेटे की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि लड़के को ब्यावरा बस स्टैंड पर देखा गया है.इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, आरोपी लड़का वहां से फरार हो चुका था. मां की हत्या कर लड़का अपने भाई का फोन साथ ले गया था.
पुलिस को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह हरकत में आई और चार घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। जिसके बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता कर इस मामले में की और आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी।
Previous Articleभिखारिन के अकाउंट से निकला इतना पैसा कि खाली हो गया बैंक
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.