रतलाम 10 अक्टूबर। मध्य प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग को लेकर राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर जिला अभिभाषक संघ 11 अक्टूबर को प्रतिवाद दिवस मनाएगा। संघ के सदस्य कार्य से विरत रहेंगे और दोपहर 12 :00 बजे ज्ञापन देंगे।
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दशरथ पाटीदार व सचिव प्रकाश राव पवार ने बताया कि राज्य अधिवक्ता परिषद के काफी प्रयासों के बावजूद मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया जा रहा है। इससे प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। मंदसौर में हुई घटना काफी गंभीर है। इसके विरोध में सभी अभिभाषक 11 अक्टूबर को कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाएंगे और ज्ञापन देकर अभिभाषकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करेंगे। मांग पूरी नही किए जाने की दशा में अभिभाषक अनिश्चितकालीन कार्य से विरत रहकर अपनी बात मनवाने के लिए विवश होंगे।