नई दिल्ली, 14अक्टूबर2019/उत्तर प्रदेश के मऊ में सोमवार सुबह हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे में दबे रह गए हैं. मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में यह हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया जिसके बाद दो मंजिला इमारत गिर गई.
अचानक हुए इस हादसे में पूरा परिवार तबाह हो गया है. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में बचाव टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर बड़ी संख्या में बचाव दल पहुंचा है. लगातार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इस सिलेंडर ब्लास्ट में 15 लोग घायल हो गए हैं. बचाव दल मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है.
सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. मामले की जांच जारी है, घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.