नई दिल्ली, 19अक्टूबर2019/ बोर्ड परीक्षा के पेपर अब लीक नहीं हो पाएंगे। विश्वविद्यालयों और स्कूलों में परीक्षा प्रणाली को फुलप्रूफ बनाने के लिए जैमर पॉलिसी को लागू करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार परीक्षा के दिनों में स्कूलों और विश्वविद्यालयों को जैमर से फुलप्रूफ करेगी। सरकार ने जैमर पॉलिसी भी बनायी है। उधर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जैमर लगाने संबंधी पत्र राज्यों व विश्वविद्यालयों को भेज दिया है।
पेपर लीक होने की वजह से उठाया गया कदम
सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2018 में दसवीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक हुए थे। बोर्ड परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए सरकार ने कमेटी के माध्यम से कई सुझाव मांगे और उनको लागू भी किया। इसी के चलते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2019 फुलप्रूफ रही। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित पेपर भेजने के लिए कई तकनीक पर काम किया पर लीक का खतरा हमेशा बना रहता है। इसी के चलते अब सरकार परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए जैमर लगाने की योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है।
यूजीसी का सरकार की जैमर पॉलिसी सख्ती से अपनाने का निर्देश
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखा गया है। इसमें सख्ती से केंद्र सरकार की जैमर पॉलिसी को अपने मान्यता प्राप्त संस्थानों में लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा बनायी गयी जैमर पॉलिसी भी सांझा की गई है। जैमर परीक्षा के दिनों में काम करेंगे।
(साभार-अमर उजाला)
Previous Articleपूर्व ग्राम सरपंचों तथा सचिवों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.