रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। सालाखेड़ी क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बना दिया। चोर गिरोह गोदाम के चददर को हटाकर अंदर घुसे और गोदाम में रखी एलईडी व टीवी आदि को चुरा ले गए।
सालाखेड़ी चोकी पुलिस के अनुसार घटना 24 अक्टूबर की है। गति के डब्ल्यू ई कंपनी इंदोर की रतलाम के सालाखेडी क्षेत्र में गोदाम है। कंपनी द्वारा आनलाईन शापिंग करने वालों को यहां से इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराती है। अज्ञात चोरो ने यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर एमआई,एलजी, सेमसंग, केल्वीन सहित कई कंपनियों की एलईडी आदि चुरा ले गए। इसकी शिकायत सुमितसिंह पिता जगरूप निवासी देवास नाका इंदोर ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.