रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। केन्द्र सरकार ने बिहार एवं कर्नाटक में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए सहायता दी, लेकिन मध्यप्रदेश में 16 हजार करोड़ के नुकसान के बाद अभी तक एक रूपए की सहायता नही दी। प्रदेश के 29 मे से 28 सांसद भाजपा के है , उसके बावजूद प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा केे बाद राहत के लिए कैन्द्र सरकार से कोई मांग किसी भी मंच से नही उठाई, न कोई सवाल उठाया ।
यह बात प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने शुक्रवार दोपहर को कलेक्ट्रेट सभागृह में प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के बाद पत्रकारो से चर्चा करते हुई कही। मंत्री यादव ने कहा कि पहले प्रदेश के भाजपा नेता केन्द्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं उपवास करते थे ,अब मौन है। यादव ने भाजपा के सांसदो, विधायको एवं नेताओ से अपील करते हुए कहा केन्द्र से प्रदेश का हक दिलवाने में सहयोग करे।
मंत्री यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार में दस माह के कार्यकाल में ही कई ऐतहासिक काम किए है। उन्होने कहा खाली खजाना एवं विफल तंत्र विरासत में मिलने के बावजूद हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ बेहतर काम सरकार ने किया है।
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कर्ज माफी प्रदेश में अब तक सिर्फ दो बार हुई है , एक मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्याकाल में तथा दूसरी सीएम कमलनाथ के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ,ऐसे में इस व्यापक योजनाओ को चरण बद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि ऐसे किसान जिनका ऋण कालातीत हो गया था एवं बैंक के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए थे ,उनके लिए ये योजना वरदान साबित हुई है।
एनपीए हुए किसानों को खाद बीज नही मिलने के सवल पर यादव ने कहा सरकार यह सुनिश्चित करेगी की किसानों को खाद बीज की कोई परेशानी न हो।
कृषि मंत्री ने कहा सरकार ने प्रदेश के 97 लाख नागरिको का बिजली बिल 100 रूपए कर दिया है। वहीं किसानों के लिए सिचांई लिए बिजली क नेक्शन के भी आधा कर दिया है।
आंगनवाड़ी में अंड़े के सवाल पर बोले मंत्री
प्रदेश की आंगनवाडिय़ों में कुपोषण से जंग के लिए बच्चों को अंडा खिलाने पर एक सवाल के जवाब में मंत्री यादव ने कहा अंडा आज भोजन का प्रमुख अंग बन चुका है। उन्होने कहा कि अंडा यह स्वैच्छिक आहार होगा, जिसको नहीं खाना है, वह नहीं खाए।
उल्लेखनीय है महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने सबसे पहले प्रदेशभर की आंगनवाडिय़ों में अंडा बांटे जाने संबंधी बयान दिया था। भाजपा ने इसका विरोध किया और पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने विरोध करने की बात कही है। पत्रकारवार्ता में आलोट विधायक मनोज चावला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी.धाकड़, विरेन्द्रसिंह सोलंकी आदी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.