रतलाम,1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर को सरवन से 2 किलोमीटर दूर बांसवाड़ा की ओर से आ रही पिकअप वाहन ने सैलाना की ओर से जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेेेकर भाग गया।
सरवन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाइक पर सवार रमेश पिता धारजी (45) की मौत हो गई, जो कि कपस्या नामक गांव में अध्यापक थे। बांसवाड़ा की ओर से सैलाना की और जा रही पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर सरवन थाना प्रभारी मय पुलिस के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को लेकर सरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पीएम करवाया तथा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.