रतलाम,7नवम्बर(खबरबाबा.काम)। गौशाला रोड निवासी एक महिला ने पर्स चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पर्स में सोने की अंगूठी और रूपए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौशाला रोड भांबी मोहल्ला निवासी प्रमिला पति महेश गुप्ता विगत 26 अक्टूबर की शाम रोडवेज बस स्टैण्ड से टेम्पो में बैठकर अपने घर आई तभी इसी बीच उसका पर्स कहीं गिर गया। महिला को विगत दिवस अपने पर्स की याद आई तो ढुंढने पर नही मिला। श्रीमती प्रमिला गुप्ता ने बताया कि उसके पर्स में 2200 रूपये नगदी एक सोने की अंगुठी थी। पुलिस ने फिलहाल फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
——
बरामदे में रखे सोयाबीन एवं लहसुन कटटे चोरी
रतलाम। घर के बाहर ओर बरामदे में रखे कृषि उपज ओर सामानों पर चोर गिरोह लगातार निशाना बना रहे है। विगत रात अज्ञात चोरो ने डोंसीगांव क्षेत्र में लहसुन ओर सोयाबीन के कटटे चुराकर पुलिस को हेरान कर दिया। औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बार चोरी की वारदात अशोक पिता लालूगिरी गोस्वामी के घर पर हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अशोक गिरी ने अपने घर के बरामदे में सोयाबीन ओर लहसुन के कटटे रखे थे। उन कटटो में से अज्ञात बदमाश 4 कटटे सोयाबीन ओर 2 कटटे लहसुन के चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
——-
मोटर साइकिल पर शराब ले जाते दो को पकड़ा, अवैध शराब बरामद
रतलाम। सैलाना थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बाईक सवार को रोका ओर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
ंसैलाना थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कल दोपहर भोई मोहल्ला क्षेत्र में एक बाईक सवार को रोका बाईक पर रखे बैग की तलाशी ली तो पुलिस ने तीन पेटी बीयर बरामद की। पूछताछ पर बाईक पर सवार माहीपुर राजापुरा निवासी डुंगरसिंह पिता नानुराम खराड़ी ओर उसके साथी लोकेन्द्र पिता जालू निवासी सुनारी थाना शिवगढ पुलिस को शराब के बारे में सही जवाब नही दे पाए। इस पर पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर बाईक को भी कब्जे में ले लिया है।
————–
पेतृक जमीन के बंटवारे में विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रतलाम। बिलपांक थाने के ग्राम प्रितम नगर में पेतृक जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के लोग आमने सामने हो गए ओर दोनो पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। बिलपांक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम प्रितमनगर निवासी बाबुलाल पिता बालाराम चौधरी ओर उसी के भाई मांगीलाल पिता बालाराम चौधरी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि दोनो ही भाईयों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ मारपीट ओर गाली गलोच का मामला दर्ज कर लिया है।
———–
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.