रतलाम,16नवम्बर(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजू नगर में तीन व्यक्तियों ने एक किराना दुकान संचालक महिला को सामान लेने के बाद रूपये मांगे तो उसने चाकू दिखाकर धमकाया। आरोपियों ने उसके पति को भी धमकाया और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
औद्योगिक थाना पुलिस के मुताबिक राजू नगर निवासी संतोषबाई पति हरिश के घर पर ही किराने की दुकान है। विगत दिवस दुकान पर 80 फीट रोड झुग्गी झोपडी निवासी राहुल ओर सिमलावदा निवासी राहुल, बिरियाखेडी निवासी अनिल उसकी दुकान पर गए ओर सामान खरीदा। जब महिला ने रूपये मांगे तो आरोपियों ने महिला से विवाद कर चाकू लहराकर धमकाया। जब महिला का पति बीच बचाव करने गया तो आरोपियों ने हरिश के साथ भी गाली गलोच कर मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
दामाद ने ससुर को धमकाया
पीएनटी कालोनी में एक दामान ने अपने ही ससुर को धमकाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीएनटी कालोनी निवासी चुन्नीलाल की बेटी का विवाह बनवारीलाल निवासी राजस्थान के साथ किया था। विवाद के कारण उनकी लडकी मायके में रह रही थी ओर तलाक का कोर्ट में केस चल रहा था। फरियादी चुन्नीलाल को उसी के दामाद ने कोर्ट में समझोता करने की बात को लेकर मोबाइल पर फोन कर धमकाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
———–
वाहन से बेटरी चोरी
रतलाम। कलेक्टर कार्यालय में खडे एक वाहन को अज्ञात चोरो ने निशाना बना दिया ओर उसमें लगी बेटरी निकाल ले गए।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक कलेक्टर कार्यालय के दक्षिणी भाग में आबकारी विभाग की गाडी खडी थी। दो 2 नंबर से 8 नवंबर के बीच अज्ञात बदमाशों ने वाहन को निशाना बनाया ओर गाडी में से एक्साईज कंपनी की बेटरी चुराकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में शिवराज पिता दुर्गाशंकर पंवार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
————–
निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रीक सामान चोरी
रतलाम। शांति निकेतन कालोनी क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाया ओर उसमें रखे इलेक्ट्रीक सामान को चुरा ले गए। दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक हिम्मत नगर निवासी हेमंत पिता सज्जनलाल मेहता का शांति निकेतन कालोनी में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान में लाईट फिटिंग का कार्य भी चल रहा है। विगत रात अज्ञात बदमाश ने निर्माणाधीन मकान में हाथ की सफाई दिखा दी ओर घर का ताला तोडकर लाईट, पेनल व लाईट का सामान चुराकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.