रतलाम, 17 नवंबर(खबरबाबा.काम)। भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया ने संगठन चुनाव की मण्डल स्तरीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिले के 23 मंडलों में से 13 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है जबकि 10 मंडल के अध्यक्षों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।
यह घोषणा सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम उपाध्याय की सहमति से की गई है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने दी।
सैलाना विधानसभा के मंडल
यहां पर 5 में से 4 पर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। राजापुरा माताजी मंडल के लिए प्रभु चारेल, बाजना मंडल के लिए प्रशांत अग्रवाल, सरवन मंडल के लिए बापू सिंह, रावटी मंडल के लिए अंबाराम गरवाल को अध्यक्ष बनाया गया है।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मंडल
यहां पर 5 में से 2 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नामली मंडल के लिए दिनेश धाकड़, चंद्रशेखर आजाद मंडल के लिए देवीलाल गुर्जर को अध्यक्ष बनाया गया है।
आलोट विधानसभा क्षेत्र के मंडल
यहां पर भी 4 में से 2 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। आलोट विधानसभा क्षेत्र के बडौदा मंडल के लिए महेंद्र सिंह दादू, आलोट मंडल के लिए विक्रम सिंह आंजना को अध्यक्ष बनाया गया है।
रतलाम विधानसभा क्षेत्र के मंडल
यहां पर 5 में से 3 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रतलाम विधानसभा क्षेत्र के सूरज मल जैन मंडल के लिए अध्यक्ष निलेश गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के लिए मयूर पुरोहित, अंबेडकर मंडल के लिए करण धीर को अध्यक्ष बनाया गया है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र के मंडल
यहां पर 4 में से 2 मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा ग्रामीण मंडल के लिए मुकेश बग्गड़, जावरा नगर के लिए पवन सोनी को अध्यक्ष बनाया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.