भोपाल,18नवम्बर2019/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज जन्मदिन है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से अपील की थी कि वो जन्मदिन को सादगी से मनाने दें. कहीं किसी प्रकार का बैनर , पोस्टर , होर्डिंग्स , फ्लैक्स आदि ना लगाया जाएं. प्रचार से दूर रहें. सीएम की अपील का ध्यान रखते हुए कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, फल वितरण जैसे सामाजिक कार्य कर रहे हैं.
सीएम कमलनाथ का आज जन्मदिन है. जन्मदिन से पहले सीएम ने एक ट्वीट किया था. उन्होंने उसमें लिखा था कि 18 नवंबर को मेरे जन्मदिन पर लोग, संस्थाएं और कार्यकर्ता इस तरह के प्रचार से दूर रहें.उनकी बात का मान रखते हुए कार्यकर्ता आज विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहे हैं. भोपाल में पार्टी मुख्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया है. कमलनाथ सरकार के चार मंत्री छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.मंत्री पीसी शर्मा,सुखदेव पांसे , हर्ष यादव और ओमकार सिंह मरकाम छिंदवाड़ा में रहेंगे.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.