मुंबई,22नवम्बर2019/ महाराष्ट्र में नई सरकार का रास्ता आज साफ हो सकता है. राजनीतिक घटनाक्रम आज पूरी तरह से मुंबई शिफ्ट हो गया है और बैठकों का दौर फिर जारी रहेगा. आज कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ बैठक होगी, जिसमें गठबंधन पर फाइनल मुहर लग सकती है. इसी के बाद गठबंधन का ऐलान किया जाएगा. माना जा रहा है कि गठबंधन सरकार की कमान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मिल सकती है.
उद्धव नहीं तो संजय राउत बनेंगे CM?
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज है. शिवसेना की ओर से उद्धव ठाकरे का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल माना जा रहा है. लेकिन अगर उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इनकार करते हैं तो संजय राउत मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे आ सकते हैं. उनका नाम इस वक्त सबसे आगे चल रहा है.
शुक्रवार को क्या बोले संजय राउत…
शुक्रवार सुबह संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हर कोई चाहता है कि उद्धव ठाकरे ही मुख्यमंत्री का पद संभालें. सिर्फ शिवसेना में ही नहीं बल्कि तीनों पार्टियों की यही मांग है. राउत ने कहा कि तीनों पार्टियों की आज बैठक होनी है, जिसमें सभी मसलों पर फाइनल मुहर लग जाएगी.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.