रतलाम,22नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम रेंज के डीआईजी गौरव राजपूत ने आज रतलाम में अपने वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत की। डीआईजी समय के इतने पाबंद रहे कि ठीक समय 8.30 बजे पुलिस लाइन पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के साथ पुलिस अधिकारी कर्मचारी की वार्षिक परेड का निरीक्षण कर जायजा लिया।

सालाना परेड में डीआईजी श्री राजपूत ने पुलिस परेड के साथ खाकी वर्दी किट, संदूक में सामग्री सहित वाहनों का बारिकी से निरीक्षण कर पुलिस जवानों से सवाल-जवाब भी किए। निरीक्षण दौरान वाहनों के मामले में एक अधिकारी को फटकार भी लगाई।

डीआईजी परेड का जायजा लेकर वाहनों को देखने पहुंचे। यहां वाहन की सर्विस बुक को थामकर जैसे ही उन्होंने पन्ना पलटा तो जांच के नीचे दस्तखत नहीं पाकर मौजूद अधिकारी को लताड़ लगाई। सवाल किया कि कम से कम जांच पर तो दस्तखत होना चाहिए की नहीं? निरीक्षण दौरान डीआईजी ने हिदायत दी कि आइंदा इस तरह की गलती दोबारा से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी गौरव राजपूत ने अपना निरीक्षण बड़ी ही सरलता के साथ किया,बावजूद इसके पुलिस कर्मचारियों में घबराहट देखी गई। वाहन चालको से वाहन चलाने में होने वाली परेशानी, ब्रेक, आईल और हवा के साथ तही उनके रखरखाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल वाहन की तारिफ भी की।
बिलपांक थाने के वाहन और कीट के साथ मौजूद चालक से डीआईजी ने कहा कि वाहन में सवार टीआई साहब को पत्थर लगने से खून बहुत निकल रहा है और तूम अकेले हो ऐसे में क्या करोगे। चालक फस्र्ट एड बॉक्स को खोलते हुए सामान को इधर-उधर करने लगा तब कहा कि खून बहुत निकल रहा है जल्दो करो लेकिन प्रथामिक उपचार के बारे में ठीक से बता नहीं पाया। इस पर डीआईजी ने संबंधित को निर्देशित किया कि पुलिस वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान भी बहुत जरूरत है।

बलवा परेड के बाद लगा दरबार
वाहन निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बलवा परेड के लिए बलवाईयों को तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। बलवा ड्रिल परेड का निरीक्षण पुलिस उपमहानिरीक्षक ने किया। बाद में डीआईजी ने पुलिस लाइन में ही जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए दरबार लगाया। जिसमें डीआईजी ने अपने मातहतों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या को जाना। जिले के पुलिस थाना से आए अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए।
कल थानों का निरीक्षण होगा
डीआईजी वार्षिक निरीक्षण दौरान कल सुबह जिले के जावरा शहर, ग्रामीण, आलोट या सैलाना अनुभाग में से किसी भी एक कार्यालय का निरीक्षण पर जाएंगे। इस निरीक्षण के दौरान भी रिकार्ड व रख रखाव आदि को चेक किया जाएगा ,साथ ही इन अनुभाग के किसी भी थाने का निरीक्षण कर थाने के रिकार्ड, मालखाना, वाहनों, अपराधों आदि की समीक्षा के साथ थाने के स्टॉप से उनकी समस्याओं के सम्बंध में भी सीधा सवांद किया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.