रतलाम,25नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ फेडरेशन ऑफ ऑब्सट्रक्टिव एंड गायनेकोलोगिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन मुंबई में रखा गया| जिसके अंतर्गत “वंडर फोगसियन अवॉर्ड 2019” का भी आयोजन किया गया। जिसमें सम्पूर्ण भारत से सैकड़ो से भी ज्यादा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञो के चिकित्सको ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में रतलाम की टीम के सराहनीय कार्यो को लेकर नवाज़ा गया| रतलाम स्त्री एवं प्रसूति रोग एसोसिएशन की रतलाम इकाई के चिकित्सकों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। यह अवार्ड फेडरेशन ऑफ ऑब्सट्रक्टिव एंड गायनेकोलोगिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) की अध्यक्ष डॉ. नंदिता पालसेटकर द्वारा प्रदान किया गया| बता दे की फेडरेशन ऑफ ऑब्सट्रक्टिव एंड गायनेकोलोगिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) में भारत के 3500 चिकित्सक है, जिसमे से सुपर 100 को यह अवार्ड प्रदान किया है|
रतलाम स्त्री एवं प्रसूति रोग एसोसिएशन (ROGS) की अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा ने बताया कि रतलाम इकाई द्वारा किये गए कार्यो को लेकर अंतराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए प्रेरणा और उत्थान की दिशा में किये गए अनुकरणीय प्रयासों के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड फेडरेशन के वरिष्ठजनो के आतिथ्य में प्रदान किया गया। जिसमें रतलाम इकाई की वरिष्ठ चिकित्सक एवं सलाहकार डॉ लीला जोशी, अध्यक्ष डॉ. डॉली मेहरा, सचिव डॉ. शैफाली शाह, डॉ नेहा सराफ को अवार्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सुनीता वाधवानी भी उपस्थित थी। स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ एसोसिएशन रतलाम इकाई को मिले इस अवार्ड के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम ने हर्ष व्यक्त किया|
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.