रतलाम,27नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने आतंक मचा रखा है। बीती रात औद्योगिक थाना अंतर्गत कस्तूरबा नगर क्षेत्र के राजीव नगर में अज्ञात बदमाश खिडकी की ग्रील तोडकर घर में घुस गया और घर में रखे सोने चांदी व नगदी पर हाथ साफ कर दिए। परिजनों द्वारा शोर करने पर चोर भाग निकला। खास बात यह है कि चोरों ने घर में सोए परिवार को रूम में बंद कर वारदात को अंजाम दिया ।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात राजीव नगर निवासी ओ. पी. शर्मा के यहां पर हुई। श्री शर्मा ने बताया कि वे इप्का में अधिकारी के पद पर कार्यरत है और रात में करीब 12.30 बजे परिवार के साथ टीवी देखने के बाद सोने चले गए थे। रात में करीब साढे तीन बजे के लगभग घर में कुछ हलचल महसूस हुई तो श्री शर्मा की पत्नी ने श्री शर्मा को उठाया। श्री शर्मा ने उठकर जब रूम से बाहर निकलने की कोशिश की तो पता चला कि बाहर से दरवाजे की कुंडी लगी हुई है । इसके बाद श्री शर्मा ने शोर मचाकर पडोसियो को जगाया। शोर सुनकर उनके घर के सामने रहने वाले रत्नदीप निगम और अन्य पड़ोसी तत्काल जाकर बाहर आए। इस दौरान चोर खिड़की से कूदकर भागने लगा। पड़ोसियों ने तत्काल श्री शर्मा के रूम का दरवाजा बाहर से खोला और चोर का पीछा भी किया । पड़ोसी के अनुसार चोर ने पीछा करने पर पत्थर फेंका और फिर कॉलोनी के पास स्थित खेत में भाग निकला । श्री शर्मा के अनुसार चोर ने दो कमरे में रखी अलमारियो के अलावा अन्य सामान को बिखेर दिया। श्री शर्मा ने बताया कि चोर यहां से सोने- चांदी के जेवरात के अलावा नगदी ले गया है। बुधवार सुबह औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परिवार के घर में होने के बावजूद उन्हें कमरे में बंद कर जिस तरह चोरी की वारदात हुई उसके बाद से क्षेत्र के रहवासियों में दहशत है। क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड भी है उसके बाद भी चोरी की वारदात हो गई ।
चोरों ने मचाया आतंक, कस्तूरबा नगर क्षेत्र के राजीव नगर में खिड़की की ग्रिल निकालकर घर में घुसे चोर, सोए हुए परिवार को बाहर से रुम के दरवाजे की कुंडी लगाकर किया बंद, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर किया हाथ साफ
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.