रतलाम,28 नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ गुरुवार अलसुबह रतलाम रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। बताया जाता है कि आउटर पर खड़ी मालगाड़ी अचानक पीछे की लुढ़क गई। रेल पटरी को नुकसान होने के साथ ही बिजली के दो खम्बों को भी नुकसान पहुंचा है,वहीं रेलवे के एक भवन (केबिन) को भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसा कुछ समय पहले हो गया वरना थोड़ी देर बाद ही वहां से इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी जिससे गंभीर हादसा हो सकता था।

घटना गुरुवार सुबह लगभग 5 बजकर 45 मिनिट की है। रतलाम स्टेशन के पास आउटर पर गिट्टी सप्लाय करने वाली मालगाड़ी ट्रेक पर खड़ी थी कि अचानक यह मालगाड़ी पीछे की ओर लुढ़क गई जिससे मालगाड़ी के तीन डिब्बे पीछे बेपटरी होकर खम्बे से ऐसे टकराए कि बिजली के दो खम्बों को नुकसान पहुंचा, वहीं इस ट्रेक की रेल पटरी को भी काफी नुकसान हुआ है। हादसा इतनी जबर्दस्त था कि मालगाड़ी के डिब्बों के बेपटरी होने से रतलाम रेलवे मंडल के ही केबिन का एक भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
खैर हो कि हादसा कुछ समय पहले ही हो गया वरना कुछ देर बाद ही जयपुर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस पास के ट्रेक से गुजरने वाली थी और यदि उस समय यह हादसा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था। इस हादसे से रतलाम-नागदा का रेल यातायात बाधित हुआ है जिससे कुछ रेलगाडिय़ों के संचालन में विलंब हो सकता है।
मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी से लेकर राहत दल की पूरी टीम तत्काल मौके पर पहुंच चुकी है। हालांकि मालगाड़ी के बेपटरी हुए डिब्बों से इस ट्रेक पर काफी नुकसान हुआ है जिससे राहत दल को आवागमन सुचारू करने में काफी मशक्कत करना पड़ रही है। एडीआरएम ने भी मौके पर पहुंचते ही राहत दल को ट्रेक चालू करने के दिशा निर्देश देते हुए हिदायत दी कि अव्वलतौर पर बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बों को वहां से हटाकर बिजली खम्बों और रेल पटरियों को दुरस्त करें ताकि रेल यातायाता शुरू करने में ज्यादा विलंब ना हो। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर खड़े होकर काम में जुटे राहत दल को उचित दिशा निर्देश दे रहे है। खबर लिखे जाने तक डिब्बों को पटरी पर लाने तथा बिजली खम्बों की दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.