रतलाम,3 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ कृषि विभाग के एसडीओ की मोटरसाइकल को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वे नीचे गिरकर घायल हो गए।
कृषि विभाग एसडीओ एन.एस. मंडलोई विभाग के काम से गए थे कि वापस सैलाना मोटरसाइकल से लौट रहे थे कि शिवगढ़ सकरावदा के रास्ते में घाट पर पीछे से तेजगति से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकल चालक ने मंडलोई को बाइक को जोरदार की टक्कर मार दी जिससे मंडलोई असंतुलित होकर बाइक सहित करीब दस फीट दूर जा गिरे। जिससे मंडलोई घायल हो गए। खैर हो कि बाइक चलाते समय मंडलोई ने हेलमेट पहन रखा था जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मंडलोई के पैर में चोट आई है। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।
बाद में उधर से गुजरने वाले लोगों ने मंडलोई को सड़क किनारे गिरे हुए देखा तब 108 को सूचना दी। घायल मंडलोई को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर रतलाम रैफर किया गया।
बहरहाल, सैलाना थाना पुलिस ने फरियादी एन.एस. मंडलोई की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ टक्कर का केस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.