रतलाम,3दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली कुछ गाड़ियाँ उत्तर मध्य रेलवे में ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के गोविंदपुरी-भीमसेन खंड में दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। उक्त कार्य के कारण रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली गाड़ियाँ प्रभावित होगी जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-
निरस्तः–
1. गाड़ी संख्या 19305 इंदौर कामाख्या एक्सप्रेस दिनांक 19.12.19 से 09.01.2020 तक इंदौर से चलने वाली निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 22.12.19 से 12.01.2020 तक कामाख्या से चलने वाली निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस दिनांक 05.12.19 को गोरखपुर से चलने वाली निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 15046 ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 08.12.19 को ओखा से चलने वाली निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 19021 बान्द्रा टर्मिनस लखनऊ जं. एक्सप्रेस दिनांक 11.01.20 को बान्द्रा से चलने वाली निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 19022 लखनऊ जं. बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 12.01.20 को लखनऊ से चलने वाली निरस्त रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 19313 राजेन्द्र नगर पटना-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 25.12.19 को राजेन्द्र नगर(पटना) से चलने वाली निरस्त रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 19314 इंदौर राजेन्द्र नगर(पटना) एक्सप्रेस दिनांक 27.12.19 को इंदौर से चलने वाली निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तनः-
1. गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 08.12.19 को कामाख्या से चलने वाली कानपुर-भीमसेन-झांसी के स्थान पर वाया कानपुर-इटावा- उदी मोड़-ग्वालियर-झांसी होकर परिचालित की जाएगी।
रेगुलेटः-
1. गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 15.12.19 को कामाख्या से चलने वाली लखनऊ से कानपुर के मध्य 80 मिनट रेगुलेट होगी।
********
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.