भोपाल,7दिसम्बर2019। प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारी जल्द ही आईपीएस प्रमोट होंगे। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग से भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में पदोन्नति के लिये विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक तय हो गई है। यह
बैठक अब 30 दिसंबर को दिल्ली में हो सकती है।
जानकारी के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग ने डीपीसी के लिये समय तय कर दिया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 8 अफसरों को आईपीएस बनाने के लिये कुल 24 नामों पर विचार होगा।
इस डीपीसी में हिस्सा लेने के लिये मप्र से मुख्य सचिव एसआर मोहंती, प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा और डीजीपी व्हीके सिंह दिल्ली जाएंगी। इसके अलावा डीपीसी में केंद्र सरकार के
एडिशनल सेक्रेट्री स्तर के एक अधिकारी और यूपीएसपी के एक सदस्य शामिल होंगे। विचारण क्षेत्र में शामिल सभी 24 अधिकारी राज्य पुलिससेवा के वर्ष 1995 बैच के अधिकारी हैं। इनकी सक्रूटनी के बाद 8 नामों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा, जिन्हें आईपीएस अवार्ड होगा।
सूत्रों के अनुसार विचारण क्षेत्र में जिन अफसरों के नाम शामिल किये गये हैं, उनमें सिद्धार्थ चौधरी, यशपाल सिंह राजपूत, धर्मवीर सिंह, अरविंत तिवारी, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार मिश्रा, सुशील रंजन सिंह, देवेन्द्र केआर सिरोलिया, संजय कुमार सिंह, आलोक कुमार, रघुवंश कुमार सिंह, विकास पाठक, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, वैष्णव शर्मा, विजय कुमार भगवानी, राजीव मिश्रा, प्रकाश चंद्र परिहार, निश्चल झरिया, श्रीमती रचनाठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर और मनोहर सिंह मंडलोई शामिल हैं।
Previous Articleआंदोलनों के प्रकरणों की वापसी पर हुआ विचार-विमर्श
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.