नई दिल्ली,8 दिसम्बर2019/राजधानी दिल्ली के रानी झांसी रोड पर रविवार सुबह अनाज मंडी में भीषण आग लग गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और बिना किसी देरी के आग को काबू में करने की कोशिश शुरू की. प्रारंभिक रुप से मिली जानकारी में इस मामले में करीब 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रहीी है. फिलहाल इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची. हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई. घटना के बाद घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं अस्पताल की ओर से 10 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. इस आग में अभी तक करीब 50 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है. साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल है.
घटना सुबह 5 बजे की है. मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है. बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी. जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया. आग के चलते इलाके में चारों तरफ धुआं-धुआं ही हो गया. वहीं इलाके के काफी कन्जेस्टेड होने के चलते भी आग ज्यादा फैली.
इस घटना पर दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया, ‘आग पर काबू कर लिया गया है. वहीं दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर है और राहत-बचाव का काम जारी है. फायर अधिकारियों का कहना है कि यह दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.