रतलाम,13दिसम्बर2019/ ‘जब से मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार अस्तित्व मे आई है तब से प्रदेश के किसानों की उपेक्षा प्रारंभ हो गई हैं।’
उक्त आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि किसानों की आवाज भाजपा लगातार बुलंद करती आई है इसी तारतम्य मे दिनांक 14 दिसम्बर शनिवार को जिले की पांचों विधानसभा के सभी मंडलों मे भाजपा कार्यकर्ता किसानों को साथ मे लेकर ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन के माध्यम से प्रदेश सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार प्रदेश भर मे होने वाले भाजपा के ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन को खेतों मे आयोजित किया जायेंगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण राव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन के लिए रतलाम नगर के सभी मंडलों का मिला-जुला ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन महू रोड़ स्थित कृषि मंडी गेट के सामने स्थित नीजि पेट्रोल पम्प से लगे हुए खेत पर दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। इसी तरह रतलाम ग्रामीण विधानसभा के धराड़ मंडल का धरना ग्राम बिलपांक, नामली मंडल का धरना ग्राम धामनोद, चन्द्रशेखर आजाद मंड़ल का धरना ग्राम कनेरी, बांगरोद मंडल का धरना ग्राम बांगरोद पर आयोजित किया गया है।
इसी प्रकार जावरा विधानसभा के जावरा नगर मंडल के कार्यकर्ता शहर के खिड़की दरवाजा क्षेत्र मे, पिपलौदा मंडल के कार्यकर्ताओं का धरना ग्राम पिपलौदा, सुखेड़ा मंडल का धरना ग्राम सुखेड़ा एवं जावरा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ता ग्राम रिगंनोद मे धरना प्रदर्शन करेंगे।
सैलाना विधानसभा के सैलाना मंडल का धरना ग्राम शिवगढ़, सरवन मंडल का धरना ग्राम सरवन, रावटी मंडल का धरना ग्राम रावटी, बाजना मंडल का धरना ग्राम बाजना तथा राजापुरा माताजी मंडल के कार्यकर्ता ग्राम राजापुरा माताजी मे धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे।
इसी प्रकार आलौट विधानसभा के आलौट मंडल का धरना नगर के कारगिल चोराहे पर, खारवा मंडल का धरना ग्राम मण्डावल, ताल मंडल का धरना ताल स्थित कृषि उपज मण्डी के सामने एवं बड़ावदा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ावदा नगर पालिका के पास स्थित खेत मे धरना देकर अपने घुस्से का इजहार करेंगे। प्रदेश भर मे भाजपा द्वारा आयोजित ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन एक साथ दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलाया जायेंगा।
रतलाम नगर मे आयोजित ’’ खेत धरना ’’ आंदोलन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण करेंगे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.