रतलाम,17दिसम्बर 2019/शहर के लोकेन्द्र टॉकीज चौराहे पर मगलवार को दो गुटों में अज्ञात कारणों के चलते विवाद हो गया। इस दौरान एक गुट के लोगो ने दूसरे गुट के चार लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार लोकेन्द्र टाकीज चौराहे पर मगलवार दोपहर करीब 2 बजे दो गुटों में जमकर विवाद हुआ जिससे एक गुट के चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में सुनील पिता इंदरमल सूर्या 34 वर्षीय ,सावन पिता ओमप्रकाश बैरागी 34 वर्षीय ,अनिल पिता कैलाशचंद्र 30 वर्षीय ,भीमसिंह पिता देवीसिंह गोयल 28 वर्षीय मारपीट में घायल हो गए ,जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल भीमसिंह के अनुसार दो पहिया वाहन पर आये दो दर्जन से भी अधिक अज्ञात लोगो ने उन पर तलवार व बेसबॉल से हमला किया । जिससे मुझे और मेरे अन्य साथियो को गंभीर चोटे आई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगो के अनुसार हमला करने वाले लोगो में से कई लोगो ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। समाचार लिखे जाने तक इस हमले के पीछे का कारण पता नहीं चला सका । फ़िलहाल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का उपचार जारी है। दो बत्ती पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.