रतलाम,18दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/रतलामी सेंव की ब्राडिंग के लिए प्रदेश सरकार की पहल के बाद अब शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने शासन का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया है। मंगलवार को विधायक काश्यप ने विधानसभा में सरकार से अब तक सेंव की ब्रांडिग के लिए किए गए कामो का ब्यौरा मांगा।
विधायक काश्यप ने सरकार से पुछा शासन के बजट में रतलाम के सेव, सागर की बरफी, भिण्ड के पेड़ों, टीकमगढ़-छतरपुर के पीतल उद्योग और महेश्वर एवं चदेरी की साड़ियों की ब्राडिंग और मार्केटिंग करने के संबंध में की गई घोषणा के क्रियान्वयन की क्या स्थिति है? इसके लिये क्या कोई कार्ययोजना बनाई गई है? उसमें कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
विधायक चेतन्य कुमार काश्यप के सवाल के जवाब मेंमंत्री आरिफ अकील ने बताया कि रतलामी सेव एवं दतिया-टीकमगढ़ के बेलमेटल, महेश्वरी साड़ी एवं चंदेरी के वस्त्र की ब्राडिंग हेतु पूर्व में ही जी.आई.टेग प्राप्त किये जा चुके हैं। शेष उत्पाद की ब्राडिंग हेतु जी.आई. टेग प्राप्त करने की संभावना हेतु परीक्षण किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रचार- प्रसार मद में कुल राशि 757.52 लाख का प्रावधान किया गया है। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मेला प्रदर्शनी में प्रदेश के एम.एस.एम.ई. उत्पादों की ब्राडिंग भी की जाकर आयोजन हेतु मांग के आधार पर संबंधित एजेंसी को परीक्षण उपरांत राशि उपलब्ध कराई जाती है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.