रतलाम, 18दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। बुधवार दोपहर को शहर के लोकेन्द्र टाकीज चौराहा क्षैत्र में स्थित गुमटियों को हटाने की कार्रवाई शुरु की गई। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को यहां गैंगवार की तरह एक पक्ष पर हमला हुआ था, जिसके बाद आज प्रशासन ने यहां कार्रवाई को अंजाम दिया।

मंगलवार को लोकेन्द्र टाकीज चौराहे पर सुनिल सूर्या और उसके साथियों पर हमले के बाद बुधवार को इस क्षैत्र से गुमटियों को हटाने की कार्रवाई शुरु हुई। प्रशासन की और से सुबह गुमटियों को खाली करने के लिए गुमटीधारियों को कहा गया, जिसके बाद गुमटीधारियों में हड़़कपं मच गया और उन्होने कार्रवाई को रुकवाने के लिए प्रयास करना शुरु कर दिए। प्रशासन की सूचना के बाद गुमटीधारियों ने अपना सामान हटाना भी शुरु कर दिया था। दोपहर करीब 2 बजे निगम की जेसीबी और अमला मौके पर पहुंच गया था, जिसके बाद गुमटियों को खाली करने के काम में और तेजी आ गई। खबर लिखे जाने तक क्षैत्र में जेसीबी से गुमटियो को हटाने की कार्रवाई शुरु हो गई थी। कार्रवाई की सूचना मिलने पर मौके पर काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई थी।

Previous Articleएसबीआई अधिकारी संघ का अभियान: सर्द रात में घूमकर शहर में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए
Next Article सैलाना नगर परिषद् उपाध्यक्ष चुनाव में उतरेगी भाजपा
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.