रतलाम,24दिसम्बर2019/गुजरात के अमरेली में शेर ने एक मजदूर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के धार जिले के कदूभाई भीलाड (55) के रूप में हुई। रोज की तरह कदूभाई सुबह मजदूरी के लिए खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान शेर ने उनपर हमला कर दिया।
कदूभाई की चीखें सुनकर आस पास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इस बीच शेर उनकी गर्दन पकड़कर करीब एक किलोमीटर तक घसीटे हुए ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग चौकन्ना हो गया और मौके पर पहुंचा। वन विभाग द्वारा लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद शेर को पकड़ लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अब इस आदमखोर शेर को पिंजेर में रखा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अमरेली के बगसरा में एक तेंदुआ भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
(साभार-अमर उजाला)
फोटो-सांकेतिक
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.