रतलाम,27दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। बाजना में शमशान घाट के पास अवैध रूप से खजूर की ताड़ी बेची जा रही थी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तकरीबन 20 लीटर ताड़ी जब्त कर ली। एक अन्य महिला भी ताड़ी ले जाते पुलिस के हाथ आई है। इसके पास से 10 लीटर ताड़ी जब्त की।
बाजाना पुलिस के मुताबिक बाजना में ही शमशान के निकट तीन लोग बदिया, तेरु व धुलजी नामक युवक ताड़ी बेच रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर इनके कब्जे से ताड़ी जब्त कर तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया। वहीं एक अन्य महिला भी ताड़ी ले जाते पकड़ाई। बाजना की ही महिला खजूर की ताड़ी ले जा रही थी कि नई आबादी मेनरोड से पुलिस ने इसे पकड़ लिया। बाजना थाना पुलिस ने इसके कब्जे से तकरीबन 10 लीटर खजूर की ताड़ी जब्त की।
सैलाना बसस्टेंड पर रोड किनारे से स्टेशनरोड थाना पुलिस ने युवक को शराब ले जाते पकड़ा। पकड़ाया युवक नंदलई का है। पुलिस ने इसके पास से देशी प्लेन शराब के 20 क्वार्टर जब्त किए है। हतनारा में पंचायत के सामने से एक युवक को पिपलौदा पुलिस ने शराब ले जाते पकड़ा। पकड़ाया युवक हतनारा का ही जगदेव है। इसके पास से प्लास्टिक की थैली में रखे 27 क्वार्टर देशी प्लेन व मसाला शरा के जब्त किए।
टक्कर में घायल का कान कटा
रतलाम। स्कूटर चालक ने वाहन लापरवाहीपूर्वक चलाकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार नीचे गिरकर घायल हो गया। टक्कर में उसका कान काट गया।
रिंगनोद पुलिस के मुताबिक घटना महू-नीमच हाइवे रोड ढोढर पर स्थित पोस्ट ऑफीस के निकट की है। जावरा के बरगुंडापुरा रहवासी जिया उर्ररेहमान पठान मोटरसाइकल से जा रहा था कि ढोढर में पोस्ट ऑफीस के सामने तेजगति से आ रहे स्कूटर चालक ने मोटरसाइकल को टक्क मार दी जिससे वह मोटर बाइक सहित नीचे गिर गया जिससे उसका कान कट गया। पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। उधर, पिपलौद रोड पर बोरदा फंटा के निकट मोटरसाइकल चालक ने वाहन तेजगति से चलाकर टक्कर मार दी जिससे हनीफ मोहम्मद को चोट आई। औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस ने तेहरीर जांच पर से बाइक चालक के खिलाफ टक्कर का केस दर्ज किया। घटना 20 दिसंबर की है। टक्कर से हनीफ मोहम्मद के हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।
पलसोड़ी रोड पर बारी में भी बाइक चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उससे चोट आई। पुलिस थाना दीनदयालनगर ने बिरियाखेड़ी रहवासी जगदीश वसुनिया की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। फरियादी कल शाम को पलसोडी रोड से जा रहा था कि बारी मंदिर के पास बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आई। खेड़ी डोडियार रहवासी मोहन पिता गौतम की रिपोर्ट पर रावटी थाना पुलि ने भी एक बाइक सवार के खिलाफ टक्कर का मामला धारा 279, 337 भादवि में दर्ज किया है। देवापाड़ा रोड देथला में बइक चालक ने वाहन तेजगति से चलाकर फरियादी को टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आई। बाजना थाना पुलिस ने भी टक्कर के एक अन्य के मामले में अरविन्द मोहनलाल खराड़ी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी को बांसवाड़ा रोड पर घर के पास ही बाइक चालक ने वाहन लापरवाही पूर्वक चलाकर जोरदार की टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आई।
जुआ खेलते दो धराए
रतलाम। माणकचौक थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे दो युवकों को रंगेहाथों पकड़ा। इनके पास से 1 हजार से ज्यादा की नगदी सहित ताशपत्ते जब्त किए है।
पुलिस के मुताबिक पकड़ाए युवक नयापुरा में कल शाम को ताशपत्तों से जुआ खेल रहे थे। दोनों युवक नयापुरा हाटरोड के रहवासी है। पुलिस माणकचौक ने इनके पास से नकदी सहित ताशपत्ते जब्त कर 13 जुआ एक्ट में अपराध दर्ज किया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.