रतलाम,4जनवरी2020। रतलाम प्रेस क्लब रतलाम की वार्षिक सदस्यता तथा नवीन सदस्यों के लिए सदस्यता प्रारंभ कर दी गई है। सदस्यता अभियान 5 जनवरी से 15 जनवरी तक चलेगा।
सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी ने बताया शनिवार को अध्यक्ष राजेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया । बैठक में सदस्यता देने के लिए छानबीन समिति का भी गठन किया। छानबीन समिति में शरद जोशी, रमेश टांक , सुरेन्द्र जैन, अरूण त्रिपाठी एवं दिव्यराजसिंह राठौर को शामिल किया गया है। अध्यक्ष एवं सचिव समिति के पदेन सचिव होगें। ।
5 जनवरी से 15 जनवरी तक पूर्णकालिक तथा अशंकालिक वार्षिक सदस्य प्रेस क्लब भवन से दोपहर 1 से 4 बजे तक फार्म प्राप्त कर वहीं जमा करवा सकते हंै। प्रेस क्लब का वार्षिक शुल्क चैक के माध्यम से भुगतान होगा। वहीं नवीन सदस्यों के लिए भी 1 से 15 जनवरी तक ही आवेदन भरे जाएंगे। नवीन सदस्यों को प्रेस क्लब की सदस्यता लेने के लिए न्यूनतम पांच वर्षो का (निरंतर) अनुभव तथा अन्य अर्हताएं पूर्ण करनी होगी। नवीन आवेदनों पर प्रेस क्लब की छानबीन समिति निर्णय लेगी, जिसके उपरांत कार्यसमिति द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.