रतलाम 6 जनवरी 2020/ अवैध भंडारण के 8 प्रकरण दर्ज किए गए थे इनमें एक करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपए अर्थदंड प्रस्तावित किया गया था। खनिज भंडारण के पांच निराकृत प्रकरणों में 2 लाख 61 हजार रुपए अर्थ दंड जमा कराया गया है। अभी अवैध उत्खनन के 23, अवैध परिवहन के 19 तथा अवैध भंडारण के 3 प्रकरण संबंधित न्यायालयों में विचाराधीन है।
जिला खनिज अधिकारी ने सुश्री अकांक्षा पटेल ने बताया कि वर्ष 2019 में 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर की अवधि तक जिले में अवैध उत्खनन के दर्ज 67 प्रकरणों में 6 करोड़ 95 लाख 43 हजार 500 रुपए अर्थ दंड प्रस्तावित किया गया था, इनमें से 44 प्रकरण निराकृत किए जाकर 42 लाख 9 हजार 500 रूपए अर्थदंड राशि जमा कराई गई। इसी प्रकार अवैध परिवहन के दर्ज 261 प्रकरणों में 78 लाख 83 हजार रूपए अर्थदंड राशि प्रस्तावित की गई, इनमें 242 निराकृत प्रकरणों में 69 लाख 40 हजार 500 रुपए अर्थ दंड राशि जमा कराई गई।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.