रतलाम,6जनवरी(खबरबाबा.काम)/ सोमवार को एसपी गौरव तिवारी ने क्राइम मीटिंग लेकर अपराधों की थाना वार समीक्षा की । बैठक में एसपी ने चोरी की वारदातों को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की और चोरी की वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी के साथ ही एसडीओपी की जिम्मेदारी भी निश्चित करते हुए गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।बैठक में एसपी ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों और शिकायतों के निराकरण पर आम जनता की संतुष्टि के आधार पर थाना प्रभारियों की वार्षिक सीआर लिखने की बात भी कही।क्राइम मीटिंग के दौरान अलग-अलग मामलों को लेकर आधा दर्जन के लगभग थाना प्रभारियों को शोकाज नोटिस भी जारी किए गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को हुई क्राइम मीटिंग में एसपी ने हर थाने में दर्ज हुए अपराध और थाना स्तर पर की गई माइनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसपी ने जिले में हो रही चोरी की वारदातों को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की और थाना प्रभारियों को चोरी की वारदात रोकने एवं पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए निर्देश दिए। एसपी ने चोरी की वारदातों को लेकर संबंधित अनुविभाग के एसडीओपी की जिम्मेदारी भी निश्चित की और उन्हें भी गश्त करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ज्यादा शिकायत आई तो बिगड़ेगी सीआर
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि थाने पर आने वाले फरियादी की जल्द से जल्द सुनवाई होना चाहिए।कई बार थाने पर सुनवाई नहीं होती है और फरियादी को जनसुनवाई में शिकायत लेकर आना पड़ता है। एसपी ने कहा कि वर्ष भर में आई शिकायतों की समीक्षा की जाएगी। जिस थाने की जनसुनवाई में ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई है और जनसुनवाई में शिकायत आने और एसपी के निर्देशों के बाद थाना प्रभारी द्वारा संबंधित आवेदन पर कार्रवाई की गई है, तो थाना प्रभारी की वार्षिक सीआर में इसका असर दिखाई देगा । थाना स्तर पर आए आवेदन के निराकरण के आधार पर जनता की संतुष्टि का असर भी सीआर में दिखाई देगा। यानी अब जनसुनवाई की शिकायतों से थाना प्रभारी की सीआर बिगड़ सकती है।
कई थाना प्रभारियों को शोकाज नोटिस
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने जिले के करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों को शोकाज नोटिस भी जारी किए। चोरी की वारदातों को लेकर जावरा शहर और आइए थाना प्रभारी को शोकॉज नोटिस जारी किए गए वहीं माइनर एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को लेकर आइए थाना रतलाम और वाहन चोरी की वारदातों को लेकर बिलपांक एवं नामली थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस जारी किए गए।
कहीं कम -कहीं ज्यादा
क्राइम मीटिंग के दौरान अपराधों की समीक्षा में पाया गया कि वर्ष 2019 में आलोट सबडिवीजन के आलोट, ताल और बरखेड़ा थाने में अपराधों की संख्या में कमी आई है। समीक्षा में सामने आया कि माणक थाने में पिछले वर्ष की तुलना में मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई काफी कम हुई है ,जिसको लेकर एसपी ने नाराजगी भी जाहिर की, वहीं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कम होने पर आइए थाने को भी निर्देश जारी किए गए। रावटी में महिला संबंधी अपराधों में वृद्धि पाई गई जिसको लेकर एसपी ने आवश्यक निर्देश जारी किए। कुल मिलाकर माइनर एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में पिछले वर्षों की तुलना में वर्ष 2019 में वृद्धि पाई गई।
एसपी गौरव तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को गुंडे बदमाशों एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए ।एसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय एवं अवैध धंधो के खिलाफ भी तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए।
(फोटो-फाइल)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.