भोपाल,7जनवरी2020/ प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की सुगबुगाहट है। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर सकते है,जिसमें एक दर्जन जिलों के कलेक्टर और कई जिलों के पुलिस अधिकारी बदले जा सकते हैं।
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो मुख्य सचिव एसआर मोहंती 31 मार्च को रिटायर्ड होने से पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने के पक्ष में है। एक दर्जन विभागों के सचिव भी बदले जा सकते है। हाल ही में सचिव एवं प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति होने वाले अधिकारियों को भी नई पदस्थापना मिलना है।
इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिलने की चर्चाएं
प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि संभावित फेरबदल में इंदौर को पहली महिला कलेक्टर मिल सकती है। वर्तमान कलेक्टर लोकेश जाटव सचिव पद पर पदोन्नत हो गए हैं। जल्द ही उनका तबादला हो सकता है। फेरबदल में एक दर्जन जिलों के कलेक्टरों को भी बदला जा सकता है। इधर पुलिस महकमें में भी बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है ,जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, डीआईजी और आईजी प्रभावित हो सकते हैं ।हाल ही में हुई पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को नई पदस्थापना भी मिलना बाकी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.