रतलाम 11 जनवरी 2020/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विष्णु कुमार सोनी द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत यातायात संबंधी रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
रैली जिला न्यायालय रतलाम से प्रारंभ होकर स्टेडियम मार्केट होती हुई पुलिस थाना यातायात, दो बत्ती पर मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं, विनोबा स्कूल के बालक-बालिकाएं, स्काउट गाईड एवं पैरालिगल वालेंटियर्सगण, पत्रकारगण, सामाजिक कार्यकर्तागण आदि मौजूद थे। काला घोड़ा पर श्री दुर्गेश बारोदिया, श्री रविकांत गुप्ता पैरालिगल वालेंटियर्स तथा दो बत्ती पर श्री एच.के. पुरोहित, श्रीमती आभा निमावत पैरालिगल वालेंटियर्स, सैलाना बस स्टेण्ड महाराणा प्रताप सर्किल पर श्री दुर्गाशंकर खिंची एवं सुश्री माया चैहान पैरालिगल वालेंटियर्स की प्रचार-प्रसार हेतु उपस्थित थे। योजना से संबंधित पैम्पलेटस् वितरण किये गये, एवं हेल्मेट न पहनने वाले वाहन चालक एवं तीन सवारी वाले को कानूनी समझाईश दी गई, तत्पश्चात् गुलाब का फूल दिया।
Previous Articleआईपीएस अधिकारियों के तबादले, जाने कौन-कौन हुआ प्रभावित
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.