रतलाम,20जनवरी2020(खबरबाबा.काम)। जिले के उन्नत कृषको ने समय समय पर अपनी खेती को विस्तारित कर नए नए प्रयोग किये है । अंगूर और स्ट्राबेरी की फसल के बाद पपेन और अनार ने भी जिले का नाम रोशन किया । अब विदेशी फल की खेती कर एक बार फिर अपनी दक्षता साबित कर दी है ।
आधुनिक क्षेत्र में नए नए प्रयोग करने तथा नई फसल लेने में किसान आगे निकल गए है। जिले में अगर स्ट्राबेरी, पपीता, एप्पल बेर के साथ अब नई फसल भी जिले के पिपलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम गणेश गंज में देखने को मिली। इस फसल को ड्रेगन फूड के नाम से जाना जाता है। इस फसल को पौधा दिखने में केक्टर्स के पौधे जैसा काटे वाला पौधा। इस पौधे की हर पत्ती पर गुलाबी कलर का करीब 300 से 700 ग्राम वजन का फल लगता है।यह एक विदेशी फल है और इस फल की कीमत 250 रुपय किलो है। इस खेती को गाँव के 26 वर्षीय दशरथ पाटीदार नामक युवक कर रहे है। खेती में नए नए प्रयोग करने वाले दशरथ वैसे तो 10 वी पास है। लेकिन आधुनिक खेती व नये नये फसलों के लिए लगातार अध्ययन कर जानकारी जुटाने में लगे रहते है। दशरथ करीब 18 माफ पहले गुजरात के बड़ोदरा से ड्रेगन फूड के पौधे लेकर आये थे व करीब 2 बीघा की भूमि पर इन पौधों को लगाया है।किसान की माने तो इस फसल को बड़ा करने में ज्यादा मेहनत नही लगती है और करीब 25 वर्षो तक इस फसल का लाभ मिलता।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.