रतलाम 25 जनवरी 2020/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के निर्देशानुसार 24 जनवरी को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश श्री विष्णु कुमार सोनी की अध्यक्षता तथा न्यायाधीश सुश्री नेहा उपाध्याय की उपस्थिति में शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
श्री विष्णु कुमार सोनी ने बताया कि भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाने का मकसद देश में लड़कियों के प्रति भेदभाव, बेटियों के अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना है। जहां लड़कियों को देवियों का दर्जा दिया जाता है, वहीं कहीं ना कहीं लड़कियों के साथ भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से वंचित भी रखा जाता है, चाहे वो शिक्षा का अधिकार हो या फिर सुरक्षा या सम्मान हो। आज बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। लड़कियों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण समेत कई अहम विषयों के बारे में बताया। घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दहेज प्रतिषेध, पीडित प्रतिकर, श्रम एवं महिलाओं के उत्थान के संबंध में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, मोटर व्हीकल एक्ट, ड्राइविंग लाईसेंस, प्रथम सूचना रिपोर्ट, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम उपरांत छात्राओं से समस्याएं जानी। तत्पश्चात् प्रचार-प्रसार पैम्पलेट्स वितरण करवाये।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य श्री ए.के. श्रीवास्तव, श्रीमती कविता चारोड़, श्रीमती ज्योति वाला, सुश्री अमिता वर्मा, श्री मनोज यादव शिक्षक एवं श्री विजय शर्मा, पीएलव्ही अन्य स्टाफ मौजूद था।
Previous ArticleAlex Ovechkin to Skip All-Star Game For Second Consecutive Year
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.