नई दिल्ली, 25जनवरी2020/गणतंत्र दिवस से पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सेना ने यहां पर जैश के तीन आतंकियों को घेर रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. सेना ने आस-पास के इलाके में नाकेबंदी कर दी है और पूरे इलाके को घेर लिया है.
गणतंत्र दिवस की वजह से घाटी में पहले से ही सुरक्षा चाक चौबंद है. आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही सेना त्राल पहुंच गई और आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया.
घर में छिपे हैं आतंकी
सूत्रों के मुताबिक आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं. सेना ने आस-पास के लोगों को मकान खाली करने को कहा है. सेना ने जिन आतंकियों को घेर रखा है उनकी पहचान भी सामने आ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने जैश के कमांडर कारी यासिर को घेर लिया है. कारी यासिर पाकिस्तानी मूल का है. कारी यासिर ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में आम लोगों की हत्याओं को अंजाम दिया था. इस आतंकी पर त्राल गुज्जरों की हत्या का आरोप है.
(साभार-आज तक)
Previous Articleखाचरोद में 21.85 करोड़ की ग्रामीण समूह जल-प्रदाय योजना का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.