रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम) ।रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) रतलाम-महू राजमार्ग स्थित ग्राम सालाखेड़ी में 2.93 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर जनोपयोगी सुविधाओं से युक्त बहुद्देशीय कॉमप्लेक्स का निर्माण करेगा ।
जिला कलेक्टर एवँ प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आज सायं आयोजित प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवम् अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े,नगर निगम आयुक्त श्री एस.के.सिंह सहित प्राधिकरण संचालक मंडल के सदस्य गण उपस्थित थे । कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि राजस्व विभाग से भूमि मूल्य का मूल्यांकन कराया जा कर प्राधिकरण योजना की रूपरेखा तैयार करे।उन्होंने कहा कि पी.पी.पी. मॉडल के अन्तर्गत सार्वजनिक-अर्धसार्वजनिक प्रयोग में चिन्हित जनोपयोगी सुविधाओं का बहुमन्जिलीय कॉमप्लेक्स निर्माण उक्त योजनान्तर्गत होगा ।
प्राधिकरण ग्राम बंजली स्थित परशुराम विहार आवासीय योजना क्रमांक4 में योजना निर्माण हेतु शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 50/3,रकबा 0,80 हेक्टेयर के आरक्षण हेतु जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजेगा।जिला कलेक्टर ने उक्त आशय के निर्देश दिये ।बैठक में परशुराम विहार योजना के विभिन्न वर्गों हेतु आरक्षित भूखंडों के तीन बार विक्रय हेतु प्रयास के बाद भी प्रस्ताव प्राप्त न होने पर उन्हें सामान्य वर्ग में विक्रय करने का निर्णय भी लिया गया ।प्राधिकरण निर्णयानुसार परशुराम विहार योजना में शेष भूखंडों का भी शीघ्र विक्रय करेगा ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.