रतलाम,4फरवरी2020(खबरबाबा.काम)। लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से कोरे चेक लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक धोखाधडी की घटना जावरा फाटक बोहरे की चाल क्षेत्र निवासी रविन्द्र पिता प्रकाशचंद्र के साथ घटित हुई है। फरियादी ने स्टेशन रोड थाने में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि सुनील नामक व्यक्ति द्वारा उससे लोन दिलाने के नाम पर कागजात कंपलिट करवाए ओर लोन की सिक्युरिटी के लिए दो खाली चेक भी जमा कराए। पीडित ने बताया कि उसे 6 लाख रूपये लोन दिलाने की बात तय हुई ओर उसने लोन की राशि बढाने के नाम पर 19 हजार रूपये भी ले लिए। लेकिन बाद में उसके द्वारा लोन नही दिलाया गया। पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मकान के बाहर ओटले पर बेच रहे थे अवैध शराब
रतलाम । मकान के बाहर ओटले पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लायसेंस नहीं होने पर एक युवक को शराब बेचते पकड़ा।
स्टेशनरोड थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस को सूचना मिली कि सालाखेड़ी में एक युवक मकान के बाहर ओटले पर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ओटले पर देशी मदिरा प्लेन व देशी मसाला शराब बेचते हुए पकड़ा। पुलिस के मुताबिक युवक के पास शराब रखने और बेचने का लायसेंस नहीं होना पाए जाने पर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया। उधर, सैलाना पुलिस ने धामनोद के एक युवक और रिंगनोद पुलिस ने एक महिला के कब्जे से हाथभट्टी की कच्ची शराब, दीनदयालनगर पुलिस ने सुभाषनगर से राजू से बीयर, व देशी शराब, अनिल से ताड़ी जब्त की। बिलपांक पुलिस ने रतनलाल नामक व्यक्ति के कब्जे से शराब जब्त की।
अवैध रूप से गौवंश ढो रही पिकप पकड़ी
रतलाम । पिकप में अवैध रूप से गौवंश को भरकर परिवहन कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने नाकेबंदी कर केड़ो से भरे वाहन को पकड़ लिया। उज्जैन जिले के दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
बिलपांक थाना पुलिस को सूचना मिली कि पिकप में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर चिकलिया टोल बेरिय पर नाकेबंदी कर पिकप को रोककर तलाशी ली। तलाशी दौरान वाहन में आधा दर्जन से ज्यादा केड़ों को भरा पाया। केड़ो को उतारकर पुलिस ने वाहन को कब्जे मे लिया। पुलिस थाना बिलपांक ने इस मामले में उज्जैन जिले के दो लोगों के खिलाफ मध्यप्रदेस गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया।
शराब जब्त-
जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने भूतेड़ा पुराने पंचायत भवन के पास से एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा।वहीं बागाखेड़ा डेरे में मकान के ढालिये से एक महिला के कब्जे से भी दस लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।
सट्टा लिखते पकड़ा- आलोट थाना पुलिस ने युवक को पकड़ा। युवक पुरानी सब्जी मंडी पर शाम को अवैध रूप से सट्टा अंक पर्ची लिख रहा था कि पुलिस ने पर्ची लिखते रंगेहाथों पकड़ लिया. पुलिस ने रशीद नामक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
————–
Previous Articleसेंसेक्स उछला, 90 मिनट में निवेशकों ने बनाए 2 लाख करोड़
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.