रतलाम 8 फरवरी 2020/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 08 फरवरी शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रतलाम के ए.डी.आर. भवन में सुश्री शोभा पोरवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जि.वि.से.प्रा. द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्णप एवं द्वीप प्रज्जवलीत कर किया गया।
जिला न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित किया कि वह अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के माध्यम से करावे। इसके साथ ही समस्त खंडपीठों ने कार्य करना प्रारंभ किया। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में राजीनामा योग्य कुल लंबित 2740 प्रकरणों में से 213 प्रकरणों का निराकरण किया जिसमें 1 करोड़ 84 लाख 21 हजार 182 रूपये का अवार्ड पारित किया गया जिसमें 486 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
इसी तारतम्य में प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व ) प्रकरणों में रतलाम में भारत संचार नि. लि. के 290/- प्रकरणों में से 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया तथा 17 हजार 964 रूपये की राशि जमा की गई। समस्त बैंकों एवं फायनेंस कं. के 6934 में से 71 प्रकरणों में 1 करोड़ 22लाख 91हजार 885 रूपये की राशि जमा करवाई गई। इसके साथ ही विद्युत विभाग द्वारा 2108 प्रकरणों में से 159 का निराकरण कर 16 लाख 62 हजार 761 रूपये की राशि जमा करवाई गई। न्यायालय परिसर में लगाए गए नगर निगम के शिविर में सम्पत्ति कर के 125 प्रकरणों का निराकरण कर 15 लाख 85 हजार 057 रूपये की राशि जमा करवाई गई। इसी प्रकार जलकर के 20 प्रकरणों का निराकरण कर 64 हजार रूपये की राशि जमा करवाई गई।
इस प्रकार कुल (समस्त जिले के) 13401 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में से 1519 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें कुल रूपये 1 करोड 60 लाख 79 हजार 395 का अवार्ड पारित किया गया जिसमें 539 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
उद्घाटन समारोह में श्री ए.के. भाटीया प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री दीपक गुप्ता विशेष न्यायाधीश/ नोडल अधिकारी नेशनल लोक अदालत, श्री विष्णु कुमार सोनी, सचिव/अपर जिला न्यायाधीश जि.वि.से.प्रा. रतलाम, श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री राजेन्द्र कुमार दक्षणी, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, श्री साबिर अहमद खान द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, श्री तरूणसिंह चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश रतलाम, श्री आनंद जम्बूलकर पंचम अपर जिला न्यायाधीश रतलाम , सुश्री लीना दीक्षित अपर द्वितीय अतिरिक्त न्यायाधीश, श्री निलेश कुमार जिरेती- सीजेएम, श्री विजय चौहान स्पे. रेल्वे मजिस्ट्रेट तथा न्यायाधीशगण- श्रीमती प्रियंका मालपानी राठी, श्रीमती पल्लवी शर्मा, सुश्री नेहा उपाध्याय, सुश्री चेतना दशोरा उपस्थित थे।
तहसील न्यायालय जावरा में श्री राजीव के. पाल अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय जावरा एवं तहसील न्यायालय आलोट में श्री वंदन मेहता अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति तहसील न्यायालय आलोट, तहसील न्यायालय सैलाना में श्रीमती सपना भारती कतरोलिया व्यवहार न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, सैलाना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में शासन के विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पक्षकारगणों का भी सहयोग रहा तथा आपसी राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
Previous Articleऑनलाईन भरे जायेंगे तहसीलदार, नायब तहसीलदार के गोपनीय प्रतिवेदन
Next Article दिल्ली चुनाव: जानिए क्या बता रहे है तमाम एग्जिट पोल
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.