रतलाम,10फरवरी(खबरबाबा.काम)/ सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास बिती रात घर के सामने खड़े एक ऑटो में आग लग गई। ऑटो सहित पास में खड़ा स्कूटर आग की भेंट चढ़ गया था। गनीमत रही कि आग की लपटे खिड़की से अंदर नहीं पहुंची वरना वहीं पर गैस की टंकी रखी हुई थी और घर में बच्चे सो रहे थे जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना देररात ढाई से तीन बजे के लगभग की बताई जा रही है। सुभाषनगर रेल फाटक के पास मिर्ची वाले की गली में आरिफ कुरैशी का मकान है। आरिफ कुरैशी का ऑटो रिक्शा है। कुरैशी ने बताया कि कई दिनों से वह ऑटो को इधर-उधर ही खड़ा कर रहे थे। रविवार शाम छह बजे लगभग ऑटो को घर के सामने लाकर खड़ा किया था।
कुरैशी ने बताया कि कल ऑटो में सर्विस काम भी करवाया था। सेल्फ स्टार्ट के लिए बैटरी भी नई लगवाई थी जो आग में जल गई वहीं ऑटो की सीटें, हूड सहित कुशन भी पूरी तरह जलकर आग में स्वाहा हो गया। ऑटो के पास ही मकान की दीवार के सहारे कुरैशी का एक्टिवा स्कूटर भी खड़ा था, वह भी आग की चपेट जल गया। कुरैशी ने बताया कि आगजनी वाले वाहनों के पास ही घर की खिड़की के पास गैस की टंकी रखी हुई थी और वहां पर बच्चे भी घर मे सो रहे थे।
शुक्र यह रहा कि आग की लपटें खिड़की से अंदर नहीं पहुंची और गैस की टंकी होने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कुरैशी ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। मोहल्ले में उसकी किसी से लड़ाई भी नहीं है। वह बरसों से मोहल्ले में रह रहा है।
आरिफ कुरैशी के सामने रहवासी महिला ने बताया कि रात तीन बजे के लगभग मैने खिड़की में से आग की लपटें दिखाई दी, जब उठकर खिडक़ी से बाहर देखा तो ऑटो में से आग की लपटें उठती देखीं। आग की लपटें भी इतनी तेज थी कि आरिफ के मकान के ऊपर तक जा रही थी। आरिफ को तो आग का पता भी नहीं चल पाया, उसे आवाज लगाकर उठाया। बाद में आसपास के लोग भी मदद को आए और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.