नई दिल्ली, 11फरवरी 2020/दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result) के नतीजे अब साफ होते दिख रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. रुझानों के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपनी हार भी स्वीकार कर ली है. वहीं आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल है.
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को अभी तक 49 फीसदी और BJP को 44 फीसदी वोट मिले हैं.
रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बढ़ता हुआ दिख रहा है. बीजेपी अभी तक 19 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं AAP काफी आगे 51 सीटों पर आगे चल रही है. पिछली बार की तरह कांग्रेस अभी भी 0 पर ही है. जश्न के माहौल के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल भी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे हैं.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.