रतलाम,21फरवरी(खबरबाबा.काम)/ शहर के सिलावटा का वास में अपने दो पहिया वाहन पर जा रहा एक शिक्षक अचानक गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगो ने शिक्षक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार मौत का कारण ह्दयघात बताया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश पिता नरसिंह कटारा 51 वर्षीय निवासी सेमलिया जिला झाबुआ शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अकेले अपने दो पहिया वाहन से छोटी भाई बगीची से लक्क्ड़ पीठा की ओर जा रहा था। तभी कमलेश सीतला माता मंदिर के पास चलती गाड़ी से गिर पड़ा और अचेत हो गया।
आसपास के रहवासियो ने कमलेश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार मौत का कारण ह्दयघात बताया है।पुलिस के अनुसार युवक कालूखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर पदस्त थे। उक्त घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गये।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.