महिला क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल में भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार लार्ड्स जा पहुंचे। अक्षय ने एक वीडियो भी पोस्ट किया कि वे ट्रेन पकड़ने के लिए नंगे पैर भागे और ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया।
मैदान में पहुंच कर अक्षय ने टीम को चीयर किया और तिरंगा हाथ में लिया। अक्षय ने अपनी तस्वीर पर शेयर की। जैसे ही यह तस्वीर अक्षय ने पोस्ट की वे लोगों के निशाने पर आ गए। अक्षय ने तिरंगे को उल्टा पकड़ा हुआ था। वे हरे रंग की तरफ से तिरंगे को पकड़े हुए थे।
अक्षय को ट्रोल किया जाने लगा। कई ने तिरंगे को सही पकड़ने की सलाह दे डाली तो कई ने अक्षय की देशभक्ति पर सवाल उठा दिए।
मैच भारतीय टीम हार गई और इतिहास बनाने का अवसर हाथ से निकल गया। अक्षय ने मैच खत्म होने के बाद कुछ महिला खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। अक्षय ने लिखा कि इन महिलाओं ने क्रांति की शुरुआत कर दी है और मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।
Next Article संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ का पहला टीजर पोस्टर जारी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.