रतलाम,28फरवरी(खबरबाबा.काम)/ शहर के एक होटल व्यवसायी की पत्नी ने बिती रात अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर औद्योगिक पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सपना पति रमेश नाथानी 52 वर्ष ने बिती रात कस्तूरबा नगर निवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, मामले का खुलासा महिला के पति के घर पहुंचने पर हुआ। जिसके बाद मृतिका के पति ने घटना की सूचना औद्योगिक थाने पर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुच कर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया। महिला के पति होटल संचालक है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.