रतलाम 01 मार्च 2020/ अमृत योजना अंतर्गत सूत्र सेवा सिटी ट्रांसपोर्ट के विभिन्न कार्यों के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर स्वीकृत किए गए हैं, कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि सूत्र सेवा के तहत जिन कार्यों के टेंडर स्वीकृत कर दिए गए हैं, उनमें 64.89 लाख रूपए लागत से शहर में 30 बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इसी प्रकार कालिका माता परिसर के सामने छोटे पार्क में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का निर्माण 32.81 लाख रूपए से किया जाएगा। बस टर्मिनल के लिए बाउंड्रीवाल तथा संबंधित निर्माण 41.93 लाख रूपए से किया जाएगा। शहर में 10 स्थानों पर ट्राफिक हट के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इक्विपमेंट खरीदी पर भी 15 लाख रुपए खर्च होंगे।
नगर निगम के अन्य कार्यों हेतु भी टेंडर स्वीकृत
कलेक्टर ने बताया कि सूत्र सेवा के अलावा नगर निगम के अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर स्वीकृत कर दिए गए हैं। इनमें 37 लाख रुपए के निगम कार्यालय मरम्मत एवं उन्नयन, 11 लाख रुपए के निगम कार्यालय परिसर में नवीन महिला एवं पुरुष प्रसाधन निर्माण, 10.42 लाख रूपए के निगम कार्यालय में रिकॉर्ड रूम, 5 लाख रुपए का सेंट्रल लाइटिंग विद्युत पोल पर एलइडी सीरीज लगाने का कार्य सम्मिलित है।
Previous Articleरतलाम: पुलिस हिरासत में थाने के अंदर व्यक्ति ने लगाई फांसी, बिती रात की घटना,जांच शुरु
Next Article समग्र आईडी से अपनी पात्रता जान सकते है उपभोक्ता
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.