नई दिल्ली, 2मार्च2020/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी. ट्वीट में उन्होंने लिखा, इस रविवार, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को छोड़ने की सोच रहा हूं. आप सभी को पोस्ट करता रहूंगा. उन्होंने अपने व्यक्तिगत टि्वटर हैंडल @narendramodi से इसकी जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट से लोगों में हैरानी है. उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं. कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें.
बता दें, टि्वटर पर प्रधानमंत्री मोदी के 5 करोड़ 33 लाख और फेसबुक पर 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ 52 लाख है.
इस पर बीजेपी आईटी सेल के नेता अमित मालवीय ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी अपनी बात रखेंगे. यूट्यूब पर पीएम मोदी को 45 लाख लोगों ने सब्सक्राइव किया है. पीएम मोदी के देश-विदेश के प्रशंसक उनके इस फैसले से हैरान हैं और प्रधानमंत्री से ऐसा नहीं करने की मांग कर रहे हैं.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.