रतलाम,4मार्च(खबरबाबा.काम)/बुधवार को शहर में दुपहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश का पता लगाने की कोशिश कर रही है।सूत्रों के अनुसार वारदात के पूर्व एक अन्य महिला से भी चेन छिपने का असफल प्रयास किया गया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
माणक चौक थाना प्रभारी अयूब खान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि भोयरा बावड़ी निवासी अनीता दुबे बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे घर से बड़ी शीतला माता मंदिर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से दुपहिया वाहन पर सवार होकर आए एक व्यक्ति ने महिला के गले से चेन झपटी और मौके से भाग गया। चेन का वजन 5 ग्राम के लगभग बताया जा रहा है ।वारदात के बाद महिला ने माणक चौक थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश का पता लगाना शुरू किया। थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक कर बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इधर सूत्र बताते हैं कि इस क्षेत्र में इस वारदात के पूर्व एक अन्य महिला के गले से भी बदमाश ने चेन छीनने का प्रयास किया ।लेकिन वह सफल नहीं हो पाया ।हालांकि इस घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.