रतलाम, 18 मार्च(खबरबाबा.काम)। प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच रतलाम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अशासकीय प्रशासक नियुक्त होने के बाद आलोट के कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बुधवार को रतलाम में पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त अशासकीय प्रशासक कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने सहकारिता उपायुक्त परमानंद गोडरिया एवं पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह की मौजूदगी में ग्रहण किया। इस दौरान बैंक महाप्रबंधक आलोक जैन मौजूद थे।
बुधवार को 11.45 बजे हुए पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता निजाम काजी, वासिफ काजी, विनोद मिश्रा, विमल छिपानी, महेंद्र कटारिया, राजेश भरावा, शेरू पठान, शीतल जैन, जोएब आरिफ, ताल से अनिल शुक्ला, निजाम काजी, अभिनव निगम, दिलीप काकानी मौजूद थे।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात पूर्व मंत्री भारत सिंह की मौजूदगी में श्री सोलंकी का स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार से स्वागत किया।
17 को हुआ नियुक्ति पत्र जारी
उल्लेखनीय है कि आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र क्रमांक साख/ विधि/ 2020 /1468। भोपाल के परिपालन में संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी सोसायटी उज्जैन संभाग उज्जैन के बीएल मकवाना ने बैंक के काम के संचालन के लिए श्री सोलंकी को अशासकीय प्रशासक का नियुक्ति पत्र जारी किया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.