रतलाम(खबरबाबा.काम)।रविवार दोपहर को बिलंपाक थाना क्षैत्र अंतर्गत प्रकाश नगर पुलिया के समीप इंदौर से रतलाम आ रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चालक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। मृतक इंदौर से प्रकाशित होने वाले एक दैनिक अखबार से जुड़े बताए जाते है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर पुलिया के पास हुए कार हादसे में इंदौर निवासी मनीष शर्मा की मौत हो गई, जबकि उनके पत्नी सीमा और 12 वर्षीय बेटी ंिमष्ठी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रारभिक जानकारी के अनुसार मनीष शर्मा के रिश्तेदार रतलाम में रहते है और वे रविवार को इंदौर से रतलाम आ रहे थे। प्रकाश नगर पुलिया पर कार का संतुलन बिगड़ा और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक मनीष शर्मा इंदौर से निकलने वाले एक दैनिक अखबार से जुड़े बताए जाते है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रतलाम में रहने वाले उनके रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.