नई दिल्ली, 23मार्च2020/ केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह कोरोना वायरस बंद को कड़ाई से लागू करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। राज्य सरकारों से कहा गया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। पीआईबी के मुख्य डीजी केएस धतवालिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।
ये निर्देश पीएम मोदी की उस अपील के ठीक बाद आया जिसमें उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने कहा था। पीएम ने कहा था कि अभी भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
क्या कहा पीएम ने?
पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया खुद को सुरक्षित रखें, अपने परिवार को सुरक्षित रखें, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मैं राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराएं।
75 जिलों में लॉकडाउन घोषित
बता दें कि 75 ऐसे जिलों को लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है जहां कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कई जिलों में लॉकडाउन लागू किया गया है। जबकि दिल्ली और बिहार में लॉकडाउन घोषित है
पंजाब में लगा कर्फ्यू, अहमदाबाद में 40 के खिलाफ केस दर्ज
-पंजाब में लॉकडाउन हुआ नाकाम, लगाया गया कर्फ्यू
-अहमदाबाद में लाकडाउन तोड़ने पर 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा- नियम तोड़ने पर की जाए सख्त कार्रवाई
-आईसीएमआर के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 415 पहुंच गई है।
-देश में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है।
-दिल्ली-बिहार में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन घोषित किया गया है।इन दो राज्यों के बाद हिमाचल प्रदेश में भी लॉकडाउन घोषित।
-महाराष्ट्र में 89 पहुंची संक्रमितों की संख्या, देश में सबसे ज्यादा।
-देशभर में ट्रेनें ठप, रेलवे ने 31 मार्च तक सभी रेलगाड़ियां रद्द कीं।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.